Homeराष्ट्रीयकार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा- सीए अखिलेश जैन

कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा- सीए अखिलेश जैन

पार्टी कार्यालय के लिए मिली भूमि अब होगा निर्माण कार्य:- हीरा सिंह श्याम

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन 26 मई 2025 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे और उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के साथ अनूपपुर रजिस्टर कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराकर कार्यालय निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया। भाजपा कार्यालय का निर्माण अनूपपुर जिला मुख्यालय चचाई मार्ग स्थित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने कहा कि कार्यक्रम, कार्यकर्ता और कार्यालय भाजपा की पहचान है. निरंतर सेवा कार्य और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी सतत जनता जनार्दन के संपर्क में रहती है.
भाजपा 31 मई तक लोकमता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है.
लोकमता अहिल्याबाई ने देश साँस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के जीर्णोद्धार का कार्य किया है और उनके बताये मार्ग पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कार्य कर रहीं हैं. श्री जैन ने कहा की पार्टी का कार्यालय जहां भोपाल में भव्य और दिव्य बन रहा है तो वहीं अब अनूपपुर जिले में भी पार्टी का कार्यालय भव्य रूप से बनाया जाएगा। आज पार्टी के नाम से जमीन रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हुआ जो इस जिले के कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि लंबे समय से अनूपपुर भाजपा जिला कार्यालय के निर्माण हेतु संगठन का प्रयास चल रहा था लेकिन भूमि ना मिल पाने के कारण हम अभी तक कार्यालय बनाने में पीछे रहे लेकिन अब हमें भूमि प्राप्त हो चुकी है भाजपा संगठन अनूपपुर जिले में एक भव्य कार्यालय का निर्माण करने की ओर अग्रसर है शीघ्र ही भूमि पूजन के साथ कार्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा इस अवसर पर श्री श्याम ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जितेंद्र सोनी नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह शैलेंद्र सिंह अजय सराफ श्रीमती सहबीन पनिका डॉ. सुनील कुमार चौरसिया यशवंत सिंह उमंग गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह अभिषेक गुप्ता बृजेश चतुर्वेदी राजा तिवारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला जय दीक्षित तथा पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments