Homeराष्ट्रीयएचपी गैस ग्रामीण वितरक मो. अलीम ने अपनी एजेंसी पर रोजा इफ्तार...

एचपी गैस ग्रामीण वितरक मो. अलीम ने अपनी एजेंसी पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा कस्बे में स्थित एचपी गैस ग्रामीण वितरक मो. अलीम ने अपनी एजेंसी पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर कस्बे और आसपास से बड़ी संख्या में रोजेदार और अकीदतमंद शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त नदीम अहमद और सपा प्रदेश सचिव चौधरी अदनान हुसैन भी इस इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे।
सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई और देश में अमन-चैन, शांति व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
सपा प्रदेश सचिव चौधरी अदनान हुसैन ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने लोगों से ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल, सभासद संघ अध्यक्ष रिजवान, सभासद इमरान खान, तंजीम कोटेदार, कोटेदार मारूफ, अरशद, अशफाक खान ताहिर और रमजीत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और रोजेदार उपस्थित रहे। इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लेकर कौमी एकता की मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments