Homeराष्ट्रीय"एक पेड़ मां के नाम" स्लोगन के साथ पत्रकारों एवं वन कर्मियों...

“एक पेड़ मां के नाम” स्लोगन के साथ पत्रकारों एवं वन कर्मियों ने लगाए पेड़

TNI -24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

रूपईडीहा बहराइच।भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत पौधे वितरण एवं रोपण कार्यक्रम रूपईडीहा वन रेंज कार्यालय में पत्रकारों एवं वन रेंज कर्मियों ने मिलकर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए ।वन रेंज अधिकारी रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वन महोत्सव के अंतर्गत रूपईडीहा वन रेंज कार्यालय में रूपईडीहा के पत्रकारो में रूपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन,संघ के अध्यक्ष संजय वर्मा,संघ के उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन तथा वन विभाग के कर्मचारियों में रूपईडीहा वन रेंज अधिकारी रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव,वन दरोगा मोहम्मद अरशद,वन दरोगा विनय राना,वन दरोगा अनंत राम सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।रूपईडीहा वन रेंज कार्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments