Homeराष्ट्रीयएक तरफा प्यार में युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या

एक तरफा प्यार में युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

​हरदोई। जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गढ़ी रसूलपुर गांव में एक युवती की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे ‘एकतरफा प्यार’ मुख्य कारण रहा। आरोपी ने धारदार फावड़े से हमला कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक मीणा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
​ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments