Homeराष्ट्रीयउद्यान मंत्री द्वारा आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में...

उद्यान मंत्री द्वारा आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया गया प्रतिभाग


रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में बुधवार को उद्यान मंत्री उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अयोध्या मण्डल, अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता का सम्मेलन गांधी सभागार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाराबंकी में आयोजित किया गया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर उद्यान मंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात् बैठक प्रारम्भ हुई , जिसमें मंत्री जी के द्वारा सरकार द्वारा आलू क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विपणन की बहुत ही सम्भावनाएं है, कृषकों को सलाह दिया कि वे अपने आलू अन्य राज्यों उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश आदि में भेजकर उपयुक्त दर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान की दरों से घबराने की जरूरत नहीं है, विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष भी अच्छे मूल्य मिलने की सम्भावनाएं है तथा उपस्थित कृषक व शीतगृह स्वामियों एवं उद्यामियों से विचार-विमर्श करने को कहा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि राम बरन वर्मा द्वारा आलू के साथ-साथ मेंथा, आलू एवं टमाटर जनपद में बहुतायत मात्रा में पैदा होता है, जिसके भण्डारण हेतु कोल्ड स्टोरेज नहीं है, जिसके जवाब में मंत्री जी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण नीति के माध्यम से 35 प्रतिशत के अनुदान प्राप्त करते हुए इकाई की स्थापना हेतु आगे आने का आवाहन किया, साथ ही मण्डी परिषद में कोल्ड रूम लगाये जाने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही अवगत कराया कि शीतगृह स्वामियों से कोल्ड स्टोरेज में शीतगृह में आलू भण्डारण में अवशेष स्थान का उपयोग टमाटर के भण्डारण में कराये जाने के सुझाव दिये, शीतगृह स्वामियों के द्वारा कृषक हित में चलाये जाने वाले कार्यक्रम व उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि प्रदेश में आलू अनुसंधान केन्द्र, आगरा में स्थापित किया गया है, जो कि विश्व में दूसरा स्थान है, जिससे प्रदेश में आगरा की एक पहचान है तथा जनपद-बाराबंकी में पुष्प उत्पादन हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फार फ्लावर की स्थापना कराये जाने तथा प्रदेश में स्थापित हाईटेक नर्सरियों से 29 करोड़ पौध उत्पादन के लक्ष्य की प्राप्ति के उपलब्धियों तथा बाराबंकी जनपद से नजदीक जनपद-रायबरेली के शिवगढ़ विकासखण्ड में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ हनी की स्थापना की गयी है, जो कि विभाग की एक अच्छी उपलब्धियों हैं तथा लखनऊ में कृषकों एवं शीतगृह स्वामियों की मांग पर एक कार्यालय केन्द्र जल्द स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी, जिससे कृषकों की समस्याओं का समाधान एक स्थान पर किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बहुत ही सम्भावनाएं हैं तथा सरकार द्वारा देय अनुदान का लाभ पाने का आवाहन किया तथा सूक्ष्म उद्योग स्थापित कराये जाने सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की गयी।

अन्त में राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, बाराबंकी द्वारा समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी।
इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments