Homeराष्ट्रीयआजाद भारत के गुलाम विजय हिंदुस्तानी ने ली जल समाधि

आजाद भारत के गुलाम विजय हिंदुस्तानी ने ली जल समाधि

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग पर हो रहे जल भराव से त्रस्त होकर आज आजाद भारत के गुलाम विजय हिंदुस्तानी ने बेड़िया और कैदियों की ड्रेस पहनकर सड़क के जल भराव में जल समाधि ले ली। विजय हिंदुस्तानी का आरोप है कि पिछले कई सालों से यह सड़क बद हाल और इस मार्ग की एक साइड पर जल भराव होने की वजह से बिल्कुल बंद हों गई है। और दूसरी साइड में भी जगह-जगह गड्ढे और जल भराव हो रहा है। विजय हिंदुस्तानी ने इसकी घोषणा बीते कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कर दी थी जिसमें उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था जब तक परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक जल्द समाधि में रहूंगा इस के तहत आज सुबह होते ही विजय हिंदुस्तानी बेड़िया पहनकर और कैदियों वाली ड्रेस में परिक्रमा मार्ग पर हो रहे जल भराव में बैठकर जल समाधि ले ली। प्रशासन को चेतन देते हुए कहा यदि जल्दी यहां पर कोई कलाधिकारी नहीं आया तो एक फीट गड्ढा खोदकर उसमें बैठ जाऊंगा।

जल समाधी लें चूके विजय हिंदुस्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिशा निर्देश है कि किसी भी सड़क में गड्ढे नहीं होने चाहिए लेकिन यहां की सड़कों में गड्ढे नहीं तालाब बन चुके है। और आए दिन यहां पर लगातार हद से हो रहे हैं किसी के रिक्शा पलट जाती है किसी का टेंपो किसी ट्रक पलट जाता है। यहां की नगर पालिका और दो-दो मंत्री समझ नहीं आता वह क्या कर रहे हैं। आखिरी रोड क्यों नहीं बन रही है 2 साल से हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं और यदि यह रोड जल्दी नहीं बनती है तो हम यहां जल समाधि लेंगे और फावले से गड्ढा खोदकर एक फ़ीट अंदर चला जाऊंगा। जैसे-जैसे टाइम बढ़ेगा वैसे वैसे हमारी दूरी निचे-निचे बढ़ती चली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments