Homeराष्ट्रीयअवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध हेतु टास्क फोर्स की...

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध हेतु टास्क फोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं कठोर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से टास्क फोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख चौराहों पर चेक प्वाइंट स्थापित करते हुए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा प्रतिदिन रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक सघन एवं प्रभावी चेकिंग अभियान अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेकिंग के दौरान किसी भी अवैध वाहन, अवैध खनन सामग्री से लदे वाहन, ओवरलोड वाहन अथवा संदिग्ध गतिविधियों को अनदेखा करना गंभीर दायित्वहीनता एवं कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संयुक्त जांच दल द्वारा नियम विरुद्ध ओवरलोड खनिज पदार्थों के परिवहन में संलिप्त मालवाहक वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीजर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर भी कठोर कार्यवाही की जाए तथा किसी भी दशा में ओवरलोडिंग की अनुमति न दी जाए जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी वाहन द्वारा खनिज अथवा अन्य सामग्री के परिवहन हेतु वाहन की बॉडी को अनाधिकृत रूप से बढ़ाया गया है, तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनकी फिटनेस निरस्त एवं पंजीयन निलंबित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चेक प्वाइंटों पर तैनात कर्मियों की सुविधा एवं शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अलाव आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 नितिन मदान, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments