Homeराष्ट्रीयअलविदा जुम्मे पर इफ्तार पार्टी से गूंजा भाईचारे का पैगाम, भाजपा नेता...

अलविदा जुम्मे पर इफ्तार पार्टी से गूंजा भाईचारे का पैगाम, भाजपा नेता संजय अग्रवाल की पहल पर जुटे विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों के लोग

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुम्मे के अवसर पर शहर में गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ बस अड्डे के पास भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापार मंडल से जुड़े लोग, युवा समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की बात कही।
भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति हमेशा से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का नारा “सबका साथ, सबका विकास” इसी सोच को दर्शाता है, जिसके माध्यम से देश में भाईचारा और विकास दोनों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
उन्होंने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। अलविदा जुम्मे के अवसर पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने का उद्देश्य भी यही है कि समाज के सभी लोग एक मंच पर आकर एक-दूसरे के करीब आएं और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे के लिए रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास और एकता मजबूत होती है।
इफ्तार पार्टी के दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और शहर में शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेलजोल और संवाद का माहौल देखने को मिला, जिससे यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments