Homeराष्ट्रीयअनूपपुर क्राइम रिपोर्ट-सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती, फिर शादी का...

अनूपपुर क्राइम रिपोर्ट-सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कृत्य करने वाला आरोपी रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर की टीम ने एक 26 वर्षीय नवयुवती से सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से दोस्ती कर, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवशंकर तिवारी, निवासी कौशांबी (उत्तर प्रदेश) को रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया गया।

नवयुवती द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग दो वर्ष पूर्व आरोपी रवि शंकर तिवारी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मित्रता की। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार अनूपपुर में शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी ने जातिगत भिन्नता का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 265/25 धारा 69 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द जैन, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह की टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में इंडियन ऑयल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने विगत दो वर्षों में विवाह का झांसा देकर पीड़िता का कई बार शोषण किया है।

अनूपपुर पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी
अनूपपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर प्राप्त होने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को सावधानीपूर्वक स्वीकार करें। अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता एवं भरोसा करने से पूर्व सतर्क रहें, ताकि इस प्रकार के अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments