Homeराष्ट्रीयअनूपपुर क्राइम -12 घंटे के अन्दर शादी का झांसा देकर बलात्कार के...

अनूपपुर क्राइम -12 घंटे के अन्दर शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोपी को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में ।

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी।

घटना विवरण – दिनांक 24/05/2025 को फरियादिया निवासी बेलिया छोट थाना बिजुरी की उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि आरोपी राजेन्द्र त्यागी निवासी कोरजा का मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया शारीरिक शोषण किया एवं जब मैं उसे शादी करने के लिए बोलती हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी देता है और बोलता है कि बार बार शादी के लिए बोलोगी तो मैं तुम्हे जान से खत्म कर दूंगा । राजेन्द्र त्यागी के द्वारा मुझसे शादी करने का वादा करके मेरे साथ शारीरिक शोषण किया गया है और अब शादी करने से मना कर दिया है फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा 69, 351(3) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान में लिया जाकर आरोपी राजेन्द्र त्यागी निवासी कोरजा की पता तलास सकूनत पर की गई जो पुलिस के त्वरित संज्ञान के कारण पुलिस द्वारा कायमी के १२ घंटे के अंदर गिरिफ्तार किया गया है ।
इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारीयों के कुशल नेतृत्व में बिजुरी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र त्यागी निवासी कोरजा को अपराध पंजीयन के 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल, प्र.आर. सतीष मिश्रा, आर. 349 रामनिवास गुर्जर, आर. 380 आनन्द बैस की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments