Homeराष्ट्रीय10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन,विद्यालय प्रबंधन ने दी विजेता...

10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन,विद्यालय प्रबंधन ने दी विजेता कैडेट्स को बधाई

Tni 24 रिपोर्ट सुधीर कुमार।

कायमगंज/फर्रुखाबाद
राजपूत रेजिमेंट सेंटर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विजेता कैडेट्स को बधाई दी।
एनसीसी फतेहगढ कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के निर्देशन में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-41 का आयोजन राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ में हुआ। कैम्प में इटावा, कन्नौज, कायमगंज, सकवाई, फतेहगढ, फरूखाबाद के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैम्प में ड्रिल प्रतियोगिता, फायरिंग प्रतियोगिता, खो खो मैच, रस्सा खीच प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता व सामुहिक नृत्य आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शाकुंतलम देवी शिक्षण संस्थान के एनसीसी कैडेट्स ने कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने विजयी कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा को बधाई दी |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments