Homeराष्ट्रीयस्कूल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या / धारदार हथियार से वार...

स्कूल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या / धारदार हथियार से वार / पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के चरथावल कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पब्लिक स्कूल के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह स्कूल परिसर में खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

घटना थाना चरथावल क्षेत्र स्थित किड्स हैविन पब्लिक स्कूल की है, जहां चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार पुत्र महेन्द्र निवासी चरथावल का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर हत्या को अंजाम दिया।


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर और थाना चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लूट या किसी जान-पहचान वाले की भूमिका समेत कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments