Homeराष्ट्रीयसेल एग्री कमोडिटीज़ लिमिटेड बनी क्षेत्र के विकास की मिसाल,

सेल एग्री कमोडिटीज़ लिमिटेड बनी क्षेत्र के विकास की मिसाल,

मानकों के अनुरूप संचालित फैक्ट्री के साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद में स्थित सेल एग्री कमोडिटीज़ लिमिटेड न केवल औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी की फैक्ट्री पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है, जिससे पर्यावरण और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
कंपनी द्वारा क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए कई सराहनीय पहलें की गई हैं। जानकारी के अनुसार, सेल एग्री की ओर से करीब 15 गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया गया है। इस पहल से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है, वहीं ग्रामीण इलाकों में हरियाली बढ़ने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।


इसके अलावा, कंपनी सामाजिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। फैक्ट्री से सटे गांवों में हर महीने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीणों को निशुल्क जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके ही गांव में मिल रहा है।
वहीं, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी कंपनी लगातार प्रयासरत है। जानकारी के मुताबिक, 46 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हो रही है। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीणों को रात्रि में भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की इन पहलों से उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और बुनियादी सुविधाएं पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं।
कुल मिलाकर, सेल एग्री कमोडिटीज़ लिमिटेड उद्योग के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments