Homeराष्ट्रीयसमाधान दिवस में गूंजा जनसमस्याओं का स्वर, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

समाधान दिवस में गूंजा जनसमस्याओं का स्वर, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील जानसठ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं की गूंज साफ सुनाई दी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक सख्ती भी साफ नजर आई। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को साफ कहा गया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता दोनों जरूरी हैं। इसके साथ ही अधिकारियों और फरियादियों को साइबर अपराध और ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि किस तरह छोटे-छोटे सतर्क कदम उठाकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी भोपा समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में आई शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments