Homeराष्ट्रीयसदर विधायका अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

सदर विधायका अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद बहराइच से सदर विधायका अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राम प्रताप जायसवाल पुत्र भगौती प्रताप जायसवाल निवासी रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच द्वारा थाना कोतवाली नगर में सूचना दी गयी कि सदर विधायिका एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गयी थी, जिसपर अभिषेक वर्मा द्वारा विधायिका के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली गयी जो ‘बाराबंकी बाबा’ नाम यूजर प्रोफ़ाइल है अभियुक्त के तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 89/2026 व धारा 79/352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया,जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर जनपदीय साइबर,सर्विलांस सेल के सहयोग से अभियुक्त अनुज कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी सदरूद्दीनपुर (कालिकापुरवा) पोस्ट कबूलपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी को मोहल्ला अकबरपुरा से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments