Homeराष्ट्रीयसंपूर्ण समाधान दिवस में उठीं जनसमस्याएं, गौशाला, विद्युत पोल और कब्जा प्रकरणों...

संपूर्ण समाधान दिवस में उठीं जनसमस्याएं, गौशाला, विद्युत पोल और कब्जा प्रकरणों पर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में एडीएम एफ गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी अमृत जैन एसडीएम ललित कुमार मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। समाधान दिवस में राजस्व, बिजली, पूर्ति, पीडब्ल्यूडी, पुलिस समेत कई विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश पंडित और पुनीत अरोरा ने गांव सठेड़ी में निर्माणाधीन गौशाला को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाने की आवश्यकता बताई, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
पूर्व प्रधान सुरेश ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कोर्ट और उपमुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद उनके प्लांट पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से वे विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने शिव मंदिर रोड नई बस्ती में क्षतिग्रस्त 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन के सीमेंट पोल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते मरम्मत कार्य में देरी हुई और इस दौरान पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। हालांकि जलापूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन सड़क पर पड़ा गड्ढा और मलबा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments