Homeराष्ट्रीयशिक्षा की अलख जगाने के लिए परिषदीय विद्यालय में चलाया गया स्कूल...

शिक्षा की अलख जगाने के लिए परिषदीय विद्यालय में चलाया गया स्कूल चलो अभियान

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। शिक्षा की अलख जगाने के लिए परिषदीय विद्यालय में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। नए छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया गया।
प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय करहिया के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र छात्रा स्कूल चलो अभियान के साक्षी बने। गांव की गली-गली अभिभावक एवं छात्रों को जागृत करते हुए स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए तथा उनका मुंह मीठा कराया गया। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को मस्तक में टीका लगाते हुए वार्षिक नव महोत्सव आरंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष दीक्षित ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी अध्यापक बंधु एवं छात्र-छात्राएं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ियों ने उत्साह पूर्वक स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान की। वहीं कुछ शिक्षकों की उदासीनता के चलते कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। प्राथमिक विद्यालय इचौली में सुबह 8:30 बजे एक शिक्षामित्र एक सहायक अध्यापक उपस्थित दिखाई दिये। जबकि विद्यालय में पांच अध्यापकों का स्टाफ है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रागौल में गंदगी के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है। वर्षों से सफाई नहीं की गई। छात्र-छात्राओं को संक्रमित होने का डर सता रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय सिजनौडा में प्रधानाध्यापक सूर्यकांत त्रिपाठी ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते हुए नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का टीका चंदन करते हुए स्वागत किया। इसी प्रकार छिरका प्राथमिक विद्यालय में सुखदेव प्रसाद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में महेश अनुरागी ने अभियान चला कर बच्चों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments