Homeराष्ट्रीयविदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो युवकों के साथ...

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो युवकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट – शोकिन सिद्दीकी

शामली। जनपद शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये ठग लिए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली को प्रार्थना पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला रेटी कस्बा व थाना थानाभवन निवासी सलीम पुत्र शहीद व शाकिर पुत्र नसीम को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट समीर पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला रेटी (थानाभवन) तथा सलमान पुत्र आबिद निवासी ग्राम सांपला थाना देवबंद (सहारनपुर) ने झांसे में लिया। आरोप है कि एजेंटों ने विदेश भेजकर काम दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास में पीड़ित परिवार से ऑनलाइन माध्यम से करीब 5 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए।
परिजनों का आरोप है कि लगभग ढाई माह पूर्व दोनों कथित एजेंट युवकों को लेकर बाहर चले गए, लेकिन उसके बाद से न तो विदेश पहुंचने की कोई पुष्टि हुई और न ही युवकों से संपर्क हो पाया। बार-बार पूछताछ करने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया, जिससे परिजनों को गंभीर अनहोनी की आशंका है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह मामला केवल ठगी का नहीं, बल्कि अपहरण व बंधक बनाए जाने की आशंका से भी जुड़ा हो सकता है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और युवकों को सकुशल बरामद कराया जाए।
मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments