Homeराष्ट्रीयवारंटी ‘बबलू’ पर कसा खालापार पुलिस का शिकंजा, अभियान के तहत दबोचा

वारंटी ‘बबलू’ पर कसा खालापार पुलिस का शिकंजा, अभियान के तहत दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सह उर्फ बबलू पुत्र मुस्तानिया, निवासी 196/134 दक्षिणी कृष्णापुरी, गली नंबर-03, सपा स्कूल वाली गली के पीछे, तहसील सदर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
थाना खालापार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे 03 अप्रैल 2026 को करीब 12:35 बजे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार (चौकी प्रभारी किदवईनगर) सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को विभाग में सराहनीय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments