Homeराष्ट्रीयरेलवे के गेट संख्या 31 में ओवरब्रिज के निर्माण को मिली स्वीकृति...

रेलवे के गेट संख्या 31 में ओवरब्रिज के निर्माण को मिली स्वीकृति 1579 लाख अवमुक्त

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। शासन ने कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं।
कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments