Homeराष्ट्रीयरन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ…रिपोर्ट.वसीम

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ…रिपोर्ट.वसीम

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा रन फार यूनिटि कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस लाइन, मीरजापुर में पुलिसकर्मियों को दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता की शपथ।
आज“रन फार यूनिटि कार्यक्रम” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर में “लौह पुरूष” सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा, राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखनें की शपथ दिलाई गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन मीरजापुर से पटेल चौक भरूहना तक राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनायें रखने का संदेश देते हुए भव्य रैली निकाली गयी । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा पटेल चौक स्थित “लौह पुरूष” सरदार बल्लभ भाई पटेल के मुर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनायें रखने का संदेश दिया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments