Homeराष्ट्रीयरतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम धधका, दो नाबालिग झुलसे, संचालक फरार

रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम धधका, दो नाबालिग झुलसे, संचालक फरार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में शनिवार को अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज धमाकों और उठती लपटों से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गोदाम के भीतर काम कर रहे दो नाबालिग किशोर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फुगाना/बुढ़ाना यतेन्द्र सिंह नागर और थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि गोदाम में काम कर रहे कासिम पुत्र कादिर (करीब 15 वर्ष) और हुजैफा पुत्र आजम (करीब 15 वर्ष) आग की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गोदाम बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। बताया गया कि लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ लोगों ने यह स्थान उमरेज पुत्र कसमुद्दीन से किराये पर लिया था और यहां पटाखे बनाने का काम कराया जा रहा था। घटना के बाद गोदाम संचालक मौके से फरार बताया गया है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments