Homeराष्ट्रीयमोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों पक्ष आमने–सामने

मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों पक्ष आमने–सामने

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर,,खतौली। रजवाहे की पटरी निवासी इंतज़ार पुत्र पप्पू ने थाना खतौली में तहरीर देकर मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित इंतज़ार ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे जब वह दिल्ली से वापस अपने घर पहुंचा तो मोहल्ले के शमशाद मलिक की कार उसके घर के ठीक सामने खड़ी थी।

इंतज़ार के अनुसार जब उसने गाड़ी हटाने को कहा तो शमशाद मलिक ने उल्टा गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने भाई तथा अन्य कई लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि शमशाद, उसका भाई, पिता और 5–6 अन्य व्यक्ति धमकाते हुए मौके पर पहुंचे और मारपीट की नीयत से दबाव बनाया। स्थिति बिगड़ते देख वह अपने घर वापस चला गया।

इंतज़ार का कहना है कि इससे पहले भी शमशाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद कर चुका है, जिससे पूरे मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनती रहती है। उसने साफ कहा कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यहीन हैं। इंतज़ार का दावा है कि जब वह लौटा तो गाड़ी के अंदर संदिग्ध वस्तुएँ पड़ी थीं, जिसका वीडियो भी मौजूद है। साथ ही उसके पास सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें पूरी घटना की सच्चाई देखी जा सकती है। इंतज़ार के अनुसार उसने केवल गाड़ी हटवाने के लिए घर की घंटी बजाई थी, जिसके बाद सामने वाले पक्ष ने गाली-गलौज की।

इंतज़ार ने यह भी आरोप लगाया कि शमशाद और उसका भाई दबंग प्रवृत्ति के हैं और कई गलत गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ खतौली सहित बाहरी थानों में भी मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।

पीड़ित ने प्रदेश स्तरीय अधिकारियों और मुज़फ्फरनगर जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि जिस भी पक्ष की गलती सामने आए, उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments