Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र प्रकरण की जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र प्रकरण की जांच के दिए निर्देश

मुकेश द्विवेदी
सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद द्वारा श्रेणी 6/3 की आरक्षित कर्बला भूमि पर किए गए कथित अवैध निर्माण, कस्बे में अवैध मदरसा संचालन तथा मदरसे के नाम पर अवैध चंदा वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, काशी क्षेत्र के सदस्य अल्ताफ अहमद क़ादरी ने पूर्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत में अधिकारियों की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा गया था कि राजनीतिक दबाव के चलते जांच को अब तक जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

इसी मुद्दे को लेकर अल्ताफ क़ादरी ने हाल ही में गोरखपुर स्थित मठ मंदिर में आयोजित मुख्यमंत्री जनसुनवाई दरबार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरा प्रकरण विस्तार से बताया। उन्होंने अपनी शिकायत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, स्थानीय लेखपाल और नियत प्राधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी ओर इशारा किया।

क़ादरी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आरक्षित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, अवैध मदरसों के संचालन और चंदा वसूली की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments