Homeराष्ट्रीयमाननीय प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण

माननीय प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण

माननीय प्रभारी मंत्री ने गोवंश का किया गोपूजन और खिलाया गुड़ चना

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ बागपत में राज्य मंत्री ,संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार ,जनपद प्रभारी मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी ने खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र के टंकी परिसर में स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया जिसमे 91 गोवंश संरक्षित है जिसमें 34 नर, 57 मादा है, सभी गोवंश के टैगिंग मिली उन्होंने अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश दिए ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश को खिलाए जा रहे चारे, चोकर के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा गोवंश को मौसम के अनुसार चारा खिलाया जाए खल चोकर की व्यवस्था पर्याप्त रहनी चाहिए ।गोवंश को चारा गुणवत्ता युक्त दिया जाए निरंतर साफ-सफाई गोवंश केंद्रों पर रहनी चाहिए गौशाला में 35 कुंतल भूसा 15 कुंतल चोकर 15 कुंतल प्रतिदिन हरा चार गोवंश को खिलाया जाता है पानी एवं प्रकाश की व्यवस्था भी सही अवस्था में मिली गौशाला में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध था उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा भाव से इनका रखरखाव करें गोवंश को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए आने वाला समय सर्दी का है उसके हिसाब से भी संबंधित गौशालाओं में तैयारी हो जानी चाहिए । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है माननीय प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर गोवंश को गुड़ चना खिलाया और गो पूजन किया उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी गोवंश केंद्र में लगे सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भढ़ाना सहित आदि उपस्थित रहे ।

SLOT DANA HARI INI AUTO MAXWIN WD BERAPAPUN DI BAYAR IRENG777

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments