Homeराष्ट्रीयबी.पी.एम. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, मालीपुर नोनहरा ने सीबीएसई हाई स्कूल (कक्षा...

बी.पी.एम. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, मालीपुर नोनहरा ने सीबीएसई हाई स्कूल (कक्षा 10) में हासिल किया शत-प्रतिशत परिणाम

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। कठवा मोड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान बी.पी.एम. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, मालीपुर नोनहरा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित होने पर विद्यालय ने 100% पास प्रतिशत हासिल कर पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक नई मिसाल भी कायम की है।
स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों के अथक प्रयासों का नतीजा है कि इस बार भी सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। विद्यालय की यह लगातार सफलता ग्रामीण इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव को दर्शाती है। स्कूल 1993 से संचालित हो रहा है और CBSE एफिलिएशन (संख्या 2132846) के तहत बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है।विद्यालय के टॉपर्स में पहला स्थान जल्लापुर निवासी अनिल सिंह कुशवाहा के पुत्र पुष्कर सिंह कुशवाहा ने 96.7% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी मेहनत और लगन ने पूरे स्कूल को गर्व से भर दिया।वही मीरानपुर निवासी राजवीर पांडेय के पुत्र अनिल पांडेय ने 95.6%अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे।तीसरा स्थाननरसूलपुर निवासी मदन सिंह कुशवाहा के पुत्र गौतम सिंह कुशवाहानने 94.3% अंक प्राप्त किया। जब कि धर्माडीह निवासी जगदीश यादव की पुत्री ज्योति यादव ने 91.2% अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया।
इन टॉपर्स के अलावा अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए, जिससे पूरे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रबंधक श्री विक्रमा प्रसाद मौर्य तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम मौर्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।”
यह सफलता गाजीपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। स्थानीय लोगों में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी टॉपर्स को बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments