Homeराष्ट्रीयबिना प्रदूषण NOC के चल रहा सहारा ईंट भट्टा,

बिना प्रदूषण NOC के चल रहा सहारा ईंट भट्टा,

विद्यालय की नजदीकी पर उठे सवाल

विधायक बेदी राम ने कार्रवाई का दिया भरोसा

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। खबर गाजीपुर से है जहां बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलेसड़ा गांव में संचालित सहारा ईंट भट्टा को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भट्टा बिना प्रदूषण विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित किया जा रहा है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त ईंट भट्टा से महज लगभग 70 मीटर की दूरी पर एक कम्पोजिट विद्यालय संचालित हो रहा है। नियमों के मुताबिक, किसी भी ईंट भट्टे का संचालन आबादी, स्कूल, बाग-बगीचे आदि से कम से कम 800 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर जखनियां विधायक बेदी राम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। विधायक ने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो भट्टे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments