Homeराष्ट्रीयपंचायत भवन में लटका मिला ताला

पंचायत भवन में लटका मिला ताला

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

मंडला, नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जहरमऊ में हमेशा लगा रहता है ताला पंचायत भवन पहुंचने पर ताला लगा हुआ देखकर सरपंच महोदय से फोन के माध्यम से बात की गई तो सरपंच महोदय का कहना था कि आज दिनांक 18/10/2024 दिन शुक्रवार को गांव में किसी की मृत्यु हो गई है और पंचायत के सभी लोग मिट्टी में गए हुए हैं। सरपंच महोदय से पूछा गया कि पंचायत में किसी एक कर्मचारी या भृत्य का होना जरूरी है ताकि पंचायत में आने वाले लोगों की समस्याएं का समाधान हो सके एवं आवेदनों को पंचायत के किसी संबंधित व्यक्ति को दिया जा सके, इस पर भी सरपंच व सचिव महोदय का गोल-गोल जवाब मिला। सरपंच व सचिव द्वारा पंचायत में ताला लगे रहने के कारण को छुपाने के लिए गोल-मोल जवाब इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर को फोन के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि मैं सरपंच एवं सचिव से बात करके आपको जानकारी देता हूं , पर उनके द्वारा भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई न ही रिटर्न कॉल आया। यह नाटकीय खेल एक से डेढ़ घंटे चलने के बाद भृत्य का आगमन होता है और उससे पूछा गया आप कहां गए थे किसकी मिट्टी में गए हुए थे क्या तो वह कहता है कि मैं तो खेत पर काम करवाने गया हुआ था। जहां प्रशासन द्वारा पंचायत भवन में कर्मचारीओ को पंचायत भवन कितने समय से कब तक खोल कर रखना है, इस नियम की यहां ग्राम पंचायत पर धज्जियां उड़ते हुए ग्राम पंचायत जहरमऊ जनपद पंचायत नैनपुर कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा इन पर क्या एक्शन व उचित कार्यवाही किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments