Homeराष्ट्रीयडीआईजी ने परखी पुलिस व्यवस्था

डीआईजी ने परखी पुलिस व्यवस्था

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, शिकायत निस्तारण, साफ-सफाई और समयबद्ध सरकारी कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीआईजी के पहुंचने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने आगंतुक कक्ष, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, रिकॉर्ड रूम, पासपोर्ट शाखा, डीसीआरबी शाखा समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली।
डीआईजी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने, अभिलेख व्यवस्थित रखने और लंबित कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के आदेश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments