Homeराष्ट्रीयजिले के अभिशील जायसवाल बने पहले आईपीएस, मसूरी में शुरू किया प्रशिक्षण

जिले के अभिशील जायसवाल बने पहले आईपीएस, मसूरी में शुरू किया प्रशिक्षण

*जिले के अभिशील जायसवाल बने पहले आईपीएस, मसूरी में शुरू किया प्रशिक्षण* रिपोर्ट -अमित दत्ता उमरिया – जिले के नौरोजाबाद निवासी अभिशील जायसवाल ने जिले का नाम रोशन करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। वे उमरिया जिले के पहले आईपीएस अधिकारी बने हैं। अभिशील ने संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2022 में पहली बार में सफलता प्राप्त की, तथा 2024 में दोबारा चयनित हुए। अब वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 100वें फाउंडेशन कोर्स में भाग ले रहे हैं, जो 25 अगस्त से 28 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस कोर्स के बाद, अभिशील हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 11 महीने के बेसिक ट्रेनिंग कोर्स, 6 महीने के जिला प्रशिक्षण, और 1 महीने के फेज-2 ट्रेनिंग से गुजरेंगे। इसके उपरांत उन्हें किसी जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने राज्य कैडर के रूप में महाराष्ट्र को अपनी प्राथमिकता दी है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरा उमरिया जिला गौरवांवित महसूस कर रहा है। अभिशील के पिता राजेश जायसवाल, एसईसीएल के जोहिला क्षेत्र में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी माता एक सक्रिय समाजसेवी हैं।

रिपोर्ट -अमित दत्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments