Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तहसील दिवस में तहसील रामसनेहीघाट...

जिलाधिकारी बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तहसील दिवस में तहसील रामसनेहीघाट में जनता की समस्याएं सुनी गई एवं थाना रामसनेहीघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सभागार तहसील रामसनेहीघाट में जनता की समस्याएं सुनी गईं व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक ,पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रामसनेहीघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने थाने के अभिलेखों, मालखाना, बंदी गृह और मेस की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अन्य अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments