Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति निर्धारण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका–डीएम

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में जिलाधिकारी द्वारा तहसील नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल अंतर्गत गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई तथा मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग के कार्य को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जिससे कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। यह प्रक्रिया फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से जुड़े निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण के लिए विश्वसनीय आधार प्रदान करती है। साथ ही, इससे विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण संभव होता है, जिससे किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं संसाधनों की बेहतर योजना बनाकर उनकी आय वृद्धि में भी सहायता मिलती है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सटीक एवं शुद्ध आकलन प्राप्त हो सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments