Homeराष्ट्रीयजखनियां ब्लॉक प्रमुख चुनाव बढा सियासी पारा

जखनियां ब्लॉक प्रमुख चुनाव बढा सियासी पारा

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक प्रमुख के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में डा अनिल यादव ने भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
सूत्रों के अनुसार, डा अनिल यादव इस बार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव पूरी मजबूती और रणनीति के साथ लड़ने की तैयारी में हैं। उनके समर्थक गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर माहौल बनाने में जुट गए हैं। वहीं, डा अनिल यादव की सक्रियता बढ़ने से विरोधी खेमे में हलचल तेज हो गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डा अनिल यादव के मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का हो सकता है। विरोधी पक्ष भी अब अपनी रणनीति को धार देने में जुट गया है और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं, जिससे जखनियां का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में कौन बाजी मारता है, लेकिन इतना तय है कि इस बार जखनियां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव काफी रोमांचक और मुकाबलेदार होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments