Homeराष्ट्रीयचौकी इंचार्ज असगर अली की सतर्कता से लाखों का बैग बरामद, खालापार...

चौकी इंचार्ज असगर अली की सतर्कता से लाखों का बैग बरामद, खालापार पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद की खालापार थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान से भरा बैग बरामद कर उसके असली मालिक को सकुशल सुपूर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति दिल्ली से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह मीनाक्षी चौक पर कुछ देर के लिए रुका, जहां उसका बैग कहीं गुम हो गया। बैग में लगभग एक लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान रखा हुआ था। काफी तलाश के बावजूद बैग नहीं मिलने पर पीड़ित ने खालापार थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही खालापार पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद संदिग्ध ई-रिक्शा चालक की पहचान कर बैग को बरामद कर लिया गया।
बरामद बैग को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने उसके स्वामी को बुलाकर पूरा सामान सुपूर्द कर दिया। अपना कीमती सामान सकुशल वापस पाकर बैग स्वामी ने खालापार पुलिस का आभार व्यक्त किया और टीम की खुले दिल से प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य में चौकी इंचार्ज असगर अली, कांस्टेबल शिव ओम, गजेन्द्र सिंह और जितेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आमजन के विश्वास को मजबूत करने का काम किया है।
खालापार पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि मुजफ्फरनगर पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए भी पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments