Homeराष्ट्रीयगाजीपुर: भारत डायलॉगस द्वारा आयोजित दो दिवसीय गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन...

गाजीपुर: भारत डायलॉगस द्वारा आयोजित दो दिवसीय गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन आज दिनांक 8 नवम्बर को मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा,

रिपोर्ट -एकरार खान

दक्षिण अफ्रीका के राजदूत प्रोफेसर अनिल सुकलाल, राज्य सभा सांसद डा० संगीता बलवंत व भारत एक्सप्रेस के संस्थापक व कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपेन्द्र राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया I देश विदेश से जुटे सैकड़ों बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों तथा गाजीपुर जिले के प्रबुद्ध वर्ग का स्वागत करते हुए श्री उपेन्द्र राय ने गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल को जड़ों से जोड़ने वाला ऐतिहासिक अवसर बताया अपने सारगर्भित, संबोधन में डा० राही मासूम रजा, डा० कुबेरनाथ राय, डा० विवेकी राय आदि को उधृत करते हुए मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा की गाजीपुर ऋषियों संतों तपस्वियों विचारकों व क्रांतिकारियों की धरती है यह अद्वैत की प्रेरक भूमि है गाजीपुर मेरे लिए मेरा संसार है इसलिए गाजीपुर से जुड़े किसी भी आयोजन में मैं शामिल होने का प्रयास करता हूँ मुझे उम्मीद है की आयोजक द्वै विवेक सत्य मित्रं व पूजा प्रियम्बदा के कठिन प्रयास से आयोजित यह ऐतिहासिक उत्सव बहुत सारे विषयों का विमर्श उत्सव बनेगा I इस कार्यक्रम में गाजीपुर के प्रमुख समाज सेवी संजीव गुप्त की बहुचर्चित पुस्तक “भोजपुरी कहावतों की दुनियाँ” का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया I कार्यक्रम का संचालन पूजा प्रियम्बदा व धन्यवाद ज्ञापन विवेक सत्य मित्रं ने किया I नन्द रेजीडेंसी होटल में आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने लंका मैदान में आयोजित “जड़ों की ओर” प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया I अभिषेक सत्य मित्रं ने उनका स्वागत किया I दो दिन का यह वृहद् उत्सव कई सत्रों में संपादित हो रहा है जिसका समापन 9 नवम्बर को शाम 8 बजे होगा I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments