Homeराष्ट्रीयएसपी ने दरोगा को बनाया हवलदार जिलें में हड़कंप

एसपी ने दरोगा को बनाया हवलदार जिलें में हड़कंप

बहराइच : जनपद एसपी वृंदा शुक्ला ने दरोगा को एक मामले में जांच के बाद हवलदार बना दिया इसके बाद पूरे जनपद के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई जरवल रोड थाने में तैनात रहे थानाध्यक्ष और दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने उनके मूल पद पर भेज दिया है इसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है जिले के जरवल रोड थाने में थानाध्यक्ष के पद पर विनोद राव जनवरी माह में तैनात थे जबकि जरवल चौकी इंचार्ज के पद दीवान असलम तैनात थे इन दोनों पुलिस अधीक्षक ने एक मामले में फरवरी माह में निलंबित कर दिया था इसके बाद से सभी पुलिस लाइन में तैनात थे इसकी जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही थी.पुलिस अधीक्षक को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद थानाध्यक्ष विनोद राव को उनके इंस्पेक्टर के पद से दरोगा और दरोगा असलम को सिपाही पद पर कर दिया है.इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को पुलिस अधीक्षक ने भेज दी है पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है इस मामले में पुलिस अधीक्षक के सीयूजी मोबाइल नंबर पर फोन मिलाया गया तो उनके पीआरओ ने बताया कि दोनों को रिवर्ट करते हुए उनके मूल पद पर भेज दिया गया है.

जमीनी विवाद में हुई थी कार्रवाई

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा में जनवरी माह में एक अपराधी ने कुछ लोगों की जमीन पर अपना कब्जा कर लिया था इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया था इसके बाद निलंबन की जांच की गई फिर 14/1 की कार्रवाई हुई इसके बाद तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments