Homeराष्ट्रीयएसडीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने से खनन कारोबारियों...

एसडीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने से खनन कारोबारियों में मचा हड़कंप।

बाक्स:- हैलो मैडम अभी बिजी हैं । काफी वर्षों से पनप रहा है अवैध खनन का कारोबार।

रिपोर्ट मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/धामपुर।
वर्षों से जनपद की तहसील क्षेत्र धामपुर में नूरपुर रोड पर स्थित निंदडू में खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। उप जिलाधिकारी रितु रानी ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से मिट्टी से भरी एक ट्राली को पड़कर लिया। उप जिलाधिकारी द्वारा की गई इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। तहसील क्षेत्र धामपुर में वर्षों से माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार किया जा रहा है। जिसको समय-समय पर मीडिया द्वारा अपने माध्यम से उठाया जाता रहा है। साथ ही उप जिलाधिकारी, तहसीलदार,प्रभारी निरीक्षक, को मौके से फोन पर सूचना दी जाती रही है। परंतु एक दो प्रकरण को छोड़कर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मीडिया द्वारा दी गई सूचना पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि प्रशासनिक अधिकारी मिडिया कर्मियों द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों तथा फोन पर दी गई सूचनाओं को गंभीरता ले तो काफी हद तक अवैध कार्यों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ईस्ट इंडिया टाइम्स संवाददाता द्वारा उप जिलाधिकारी धामपुर से फ़ोन करके नींदडू मिट्टी के अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी करनी चाहिए। तो फोन उप जिलाधिकारी के गनर द्वारा रिसीव करते हुए बताया गया मैडम अभी बिजी हैं। संवाददाता द्वारा लगभग डेढ़ घंटे पश्चात पुणे उप जिलाधिकारी धामपुर को फोन करके कार्यवाही के संबंध में जानकारी करनी चाहिए उप जिलाधिकारी धामपुर द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments