Homeराष्ट्रीयआसिया फारूकी को विकसित भारत संगोष्ठी में सहभागिता हेतु आमंत्रण

आसिया फारूकी को विकसित भारत संगोष्ठी में सहभागिता हेतु आमंत्रण

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश‌ सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित विकसित भारत संगोष्ठी में सहभागिता करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधान शिक्षिका आसिया फारूकी को आमंत्रित किया गया। यह आमंत्रण मिलने से जनपद के शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अंतर्गत विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों के साथ संवाद किया जा रहा है। इस विचार-विमर्श से विकसित भारत की कार्ययोजना का रोड मैप बनेगा। इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 20 नवम्बर को योजना भवन लखनऊ में बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया है।‌ इसी क्रम में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी को सहभागिता करने तथा विचार-सुझाव साझा करने के लिए पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि आसिया फारूकी को वर्ष 2023 का राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ था।‌एकल विद्यालय की शिक्षिका का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होना उनके शैक्षिक विजन, मिशन, जिजीविषा और शिक्षा क्षेत्र में नवल रचनात्मकता का परिचायक है।‌ खंडहर विद्यालय को हरा-भरा उपवन सा बना आनंदमय शिक्षा का वातावरण रचने का कार्य आसिया फारूकी को भीड़ से अलग एक दृढ इच्छा शक्ति और संकल्प की धनी शिक्षिका की पहचान देता है।‌ इस आमंत्रण पर जनपद के शिक्षकों, शिक्षाविदों, ने शिक्षा अधिकारियों तथा परिवार एवं मित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments