Homeराष्ट्रीयअम्बेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश

अम्बेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों के संदेश से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.पी. सिंह ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने भी अंबेडकर जी के सामाजिक उत्थान के प्रयासों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने अपने पूरे जीवन में समानता और न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है।
इस मौके पर डॉ. के.पी. मलिक, डॉ. गिरिराज किशोर, डॉ. एस.के. सिंह और डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकगणों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments