Homeराष्ट्रीयहैदरगढ़ में लेखपालों का महाधरना, सुधीर की मौत पर उबला गुस्सा

हैदरगढ़ में लेखपालों का महाधरना, सुधीर की मौत पर उबला गुस्सा

रिपोर्ट – मो o नसीम


बाराबंकी।
फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हैदरगढ़ तहसील में सैकड़ों लेखपालों ने जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महाधरना कर तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारी लेखपालों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा अवैध दबाव, डांट–फटकार, मानसिक प्रताड़ना और अतिरिक्त गैर-राजस्व कार्य थोपे जाने से कर्मचारियों का मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुधीर कुमार की मौत को संघ ने “शोषण की देन” बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित दो पेज का ज्ञापन SDM राजेश विश्वकर्मा को सौंपा, जिसमें सुधीर के परिवार को वित्तीय सहायता, नौकरी, प्रतिकूल प्रविष्टियों की वापसी और अवैध कार्य बंद कराने सहित 10 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लेखपाल उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप लेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments