Homeराष्ट्रीयसीएमओ का औचक निरीक्षण: बहादरपुर और सुभाष नगर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं...

सीएमओ का औचक निरीक्षण: बहादरपुर और सुभाष नगर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं की हकीकत परखी,

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे सीएमओ ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और जहां कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए साफ कर दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा भंडार, लैब, टीकाकरण कक्ष और वार्डों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। कई जगहों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन जहां खामियां नजर आईं, वहां जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दवाओं की उपलब्धता और उनके रख-रखाव की स्थिति की भी गहन जांच की गई। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवा के अभाव में वापस न लौटना पड़े। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से बातचीत कर मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने पर जोर दिया और कहा कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिक शर्त है।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच और फॉलोअप में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। सीएमओ ने ऑनलाइन पोर्टल्स पर समय से डाटा फीडिंग और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के अंत में डॉ. तेवतिया ने दो टूक कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments