Homeराष्ट्रीयशामली पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 01 चोर...

शामली पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 01 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण व 05 लाख की नगदी बरामद

रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

शामली। 20 अक्टूबर को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत वादी अजीम किन्नर चेला शकील निवासी गौशाला रोड निकट आर.एस.एस कार्यालय थाना कोतवाली शामली के घर से अज्ञात चोर द्वारा सोने के आभूषण, व नगदी चोरी होने के सम्बन्ध में वादी अजीम उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 610/2025 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा टीम गठित कर अज्ञात अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली शामली को निर्देशित किया गया था। 7 नवम्बर दिन शुक्रवार को थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 01 चोर को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे चोरी किये हुए आभूषण व नगदी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त गौरव पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बन्दरजुड्डा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त से (लगभग 35 तोले सोने के आभूषण अनुमानित कीमत लगभग 61 लाख रुपये), नगद 05 लाख रुपये, सोने के 02 छल्ले, सोने की 04 चेन, सोने के 02 कडे, सोने का 01 ब्रासलेट, सोने के 02 झुमके, सोने की 02 मोहर, सोने के 05 बिस्किट, सोने की 02 अंगूठी। पुलिस अधीक्षक महोदय उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रुपये की इनाम की घोषणा की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments