रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार रात्रि विशेष विद्युत चोरी अभियान के अंतर्गत विद्युत विभाग, पुलिस, प्रशासन के समन्वय से बड़ी संख्या में विद्युत चोरी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है
विद्युत वितरण मंडल रामपुर के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौहान द्वारा विशेष विद्युत चोरी अभियान के अंतर्गत मुख्य अभियंता वितरण मुरादाबाद क्षेत्र मुरादाबाद श्री अशोक कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग की पांच टीमें बनाकर पुलिस, प्रशासन व प्रवर्तन दल के सहयोग से शहर रामपुर के डूंगरपुर, गढ़ी मियां, मछली बाजार, हबीब एनक्लेव, घोड़े वाली गली, फूलों वाली बगिया, पक्का बाग, कुंडा आदि मोहल्लों में विद्युत चोरी अभियान चलाया गया, जिसमें विद्युत चोरी के 101 प्रकरण पकड़े गए। पकड़े गए प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और उपभोक्ताओं से लगभग चवालीस लाख रुपए के निर्धारण की वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विद्युत चोरी अभियान की टीमों का नेतृत्व अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह, प्रवीण शर्मा, बेचन राम, अवधेश कुमार, उपखंड अधिकारी प्रदीप राय माता बख़्श सिंह, सचिन रस्तौगी, विकार अहमद, प्रभारी विद्युत प्रवर्तन दल जितेंद्र यादव ने किया।
प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार सदर देवेश पांडे, नायाब तहसीलदार सदर श्री मानवेंद्र सिंह के अलावा नगरीय क्षेत्र रामपुर के सभी अवर अभियंता, टेक्नीशियन विद्युत व संविदा कर्मियों की अतिरिक्त प्रशासन के अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल साथ रहा
