Homeराष्ट्रीयभाजपा स्थापना दिवस पर गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, कार्यकर्ताओं ने दोहराया सेवा...

भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, कार्यकर्ताओं ने दोहराया सेवा और विकास का संकल्प

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बुढ़ाना मंडल में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। यह कार्यक्रम पूर्व सभासद मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने पार्टी के संस्थापकों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, बुढ़ाना मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक मौ. शाहिद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों, उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है और सेवा, सुशासन व विकास की नीति के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments