Homeराष्ट्रीयबुढाना में हथियार सप्लाई गैंग दबोचा, मेड इन इटली पिस्टल समेत चार...

बुढाना में हथियार सप्लाई गैंग दबोचा, मेड इन इटली पिस्टल समेत चार गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चार तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से एक .32 बोर की मेड इन इटली पिस्टल, तीन तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।
थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार-शनिवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक बुढाना-काधला मार्ग पर विज्ञाना जाने वाले रास्ते में एचपी गैस गोदाम के पास संदिग्ध हालत में खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन निवासी टांडा माजरा, अनस निवासी कबीरपुर, सुहैल राणा निवासी जौला और वंश पाल निवासी अलीपुर अटेरना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहर से सस्ते दामों पर हथियार खरीदकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। शनिवार को भी वे सप्लाई देने पहुंचे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी आर्यन के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्रवाई पर बुढाना पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments