Homeराष्ट्रीयबाराबंकी में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, गांव-गांव लग रहे कैम्प

बाराबंकी में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, गांव-गांव लग रहे कैम्प

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाइयों को अवगत कराना है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर से समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत किसान भाइयों के खेत के समस्त गाटे उनके आधार से लिंक कराये जाने हैं। भविश्य में समस्त प्रकार का कृषि निवेश जैसे खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड आदि के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी में दिनांक 06-04-2026 से फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु राजस्व ग्रामवार कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ ही पंचायत सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित रहकर किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।


दिनांक 06-04-2026 को 89 राजस्व ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया गया, जिसका जनपदीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया। दिनांक 07.04.2026 को भी जनपद के 89 ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री हेतु कैम्पों का आयोजन कराया जा रहा है। अतः समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि स्वयं जागरूक रहकर अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुये उक्त कैम्पों के माध्यम से अथवा जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments