रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने आज निन्दूरा ब्लाक में ग्रामसभा खरहानी के मजरा अन्नीपुरवा में डा0 भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति को अराजक तत्वों के द्वारा छतिग्रस्त किये जाने पर घोर निन्दा की है, और मौके पर पहुंच कर यथा स्थान का जायजा करते हुये प्रशासन को अवगत कराते हुये कहा कि, यह घटना तुच्छ मानसिकता की प्रवृत्ति है, तथा ऐसे लोग समाज में घटना तक अफवाहे फैलाते हैं एवं सामज में विखण्डन के कार्य की नीति करते हैं, ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर उचित कार्यवाई करें और भविष्य में ऐसी घटनाऐं न हो जिसके लिये प्रशासन सचेत रहे। प्रशासन के द्वारा स्थिति को भांपते हुये बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति मंगवाकर पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी एवं समस्त ग्रामवासियों के कर कमलों के द्वारा स्थापित की गयी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी का समस्त ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से निन्दूरा ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अय्यूब किद्वई, मोहम्मद शरीफ, राजेश वर्मा, कन्धई, राजेन्द्र गौतम, शंकर लाल गौतम, बब्लू गौतम, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

