Homeराष्ट्रीयबकरी के बच्चे को लेकर मखियाली में खूनी संग्राम, दो पक्षों में...

बकरी के बच्चे को लेकर मखियाली में खूनी संग्राम, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों में चांद पुत्र हाशिम, अरुण पुत्र हाशिम, हाशिम तथा हाशिम की पत्नी समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments