Homeराष्ट्रीयप्रकाश चौक पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, क्रांति सेना/शिवसेना ने दी...

प्रकाश चौक पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, क्रांति सेना/शिवसेना ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना/शिवसेना के पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर समता, न्याय और मानवता के महान योद्धा थे। उनका जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा और अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसी सोच के साथ संगठन ने जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, शरद कपूर, मंडल अध्यक्ष बिट्टू सिंखेड़ा, शिवसेना जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, नगर उपाध्यक्ष निकुंज चौहान, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments