Homeराष्ट्रीयदरोगा से पिस्टल छीनकर भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल

दरोगा से पिस्टल छीनकर भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में पुलिस हिरासत से भागकर दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर खेतों में छिप गया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनजीत उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने रास्ते में पेट दर्द और शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस उसे गाड़ी से नीचे उतारकर ले गई, उसने अचानक दरोगा को धक्का देकर सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर गेहूं के खेतों में भाग निकला।

सरकारी हथियार छिनने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर खेतों की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश मनजीत उर्फ काला घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments